Lead India.............
I have a Dream

जीवन और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक सोच अपनायें
आत्मविश्वास एक सफल और सुखमय जीवन की कुंजी है, आप इसके बगैर ठीक ढंग से कार्य नहीं कर सकते और आपको जीवन से प्रत्येक क्षेत्र में इसकी आवश्यकता पड़ेगी. अच्छे आत्मविश्वास से आप अपने निर्णय तुंरत लेते हैं. यह मित्र बनाने, सम्बन्ध विकसित करने में आपका रास्ता आसान करता है और कार्यों का बेहतर प्रोफाइल बरक़रार रखने में आपकी सहायता करता है. आत्मविश्वास प्रेरणा का भी मुख्य तत्त्व है. आत्मविश्वासी व्यक्ति का अपना प्रभाव होता है और वह पहली बार में ही दूसरों पर अपना अच्छा प्रभाव छोड़ने में सफल रहता है. जैसे-जैसे आपकी प्रेरणा बढ़ती है, वैसे-वैसे जीवन में सुधार आता है और आप अपनी आशा से ज्यादा प्राप्त करते हैं. आपकी जीवन शैली जितनी ज्यादा सुधरेगी, उतना ही आपके भीतर आत्मविश्वास जागेगा. आत्मविश्वास की लय पाने के लिए आपको अपने अन्दर थोड़ा बदलाव करना पड़ेगा ताकि आप परिवर्तन विरोधी सोचों को अपने दिमाग पर हावी होने से रोक सकें. कभी-कभी वर्षो तक आपके मन में विशेष प्रकार की धारणा चलती है और आप इसके आदि हो जाते हैं, ऐसी धारणा आपके मन-मस्तिस्क में स्थिर और जड़वत हो जाती है. हमेशा स्मरण रहे की आपकी सोचने की शैली को बदलने से आपके अपने जीवन में बदलाव ला सकते हैं. आप अपने भीतर की नकारात्मक सोच को, आशावादी और सकारात्मक सोच में बदलकर अपने जीवन में क्रन्तिकारी परिवर्तन ला सकते हैं।
इस प्रेरणादायक कहानी को पढ़कर आप अपने आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं, साहसी बन सकते हैं और इसे अपनी जीवन शैली में ढालकर एक सफल और सुखमय जीवन जी सकते हैं.
संदीप सायमन बेहेरा
इस प्रेरणादायक कहानी को पढ़कर आप अपने आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं, साहसी बन सकते हैं और इसे अपनी जीवन शैली में ढालकर एक सफल और सुखमय जीवन जी सकते हैं.
संदीप सायमन बेहेरा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment