Lead India.............
I have a Dream
आपका जीवन अलग दिखे इसके लिए क्या करना चाहेंगे?
चाहे यह नई नौकरी या नए व्यवसाय का चयन हो, जीवन साथी की तलाश हो या बात हो अपने धन के प्रबंधन की। अधिकतर लोगों के जीवन में कुछ एसा चल रहा होता है, जिसे वे बदलना चाहते हैं।
अगर आप ये पढ़ रहे हैं तो इसका यह अर्थ है कि आप बदलाव लाने की सोच रहे हैं। अधिकांश लोगों की तरह आपने भी अपने जीवन में बदलाव लाने की कोशिश की होगी। मुमकिन है, आपने पाया होगा कि कुछ बदलाव लाना अन्यों की तुलना में आसान था। कुछ बदलाव साथ रहे जबकि कुछ अन्य पीछे छूट गए। उनमें क्या फर्क था?
प्राय: हर बदलाव सम्भव है, यदि आप अपने सभी मददगार कारकों को सिलसिलेवार ढंग से रखें। पहले यह सुनिश्चित करें कि क्या आप अपने अस्तित्व को स्वीकार करते हैं? लोग कभी-कभी इस बात पर यथार्थवादी दृष्टिकोण नहीं रखते कि उनका मौजूदा जीवन किस स्तिथि में है। वे चिंतित रहते हैं कि उन्हें क्या मिलेगा और परिणाम स्वरुप वे कैसा महसूस करेंगे। यथार्थ को स्वीकार कर लेने से समस्या का निदान हो जाता है। ख़ुद को परखे बगैर आप अपनी मौजूदा यथार्थवादी सोच को नहीं परख सकते।
दूसरा यह सुनिश्चित करें कि आप जो चाहते हैं उसके प्रति आपकी सोच साफ है। अपने गंतव्य के प्रति अपना नजरिया साफ रखें और निश्चित करें कि यह वही है जो आप बदलना चाहते हैं। किसी भी संशय और अनिश्चितता को दूर करने के लिए आप लक्ष्य में दी गई पद्धतियों को इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपका मस्तिस्क आश्चर्यजनक रूप स एक ताक़तवर और जटिल तंत्र है। यह कुछ नजरियों के प्रति सजगता दिखायगा और कुछ को अपनी पूरी सजगता से रोकेगा। अंतत: अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए उन विधियों को अपनाएं जो आपके मस्तिस्क के अनुकूल हों।
संदीप साइमन बेहेरा

0 comments:
Post a Comment